विभिन्न पुरस्कारों के प्रथम प्राप्तकर्ता

भारत रत्न
भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले पहले भारतीय सी० राजागोपालाचारी
राष्ट्रपति बनने वाले पहले भारत रत्न डॉ० एस्० राधाकृष्णन
मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ती लाल बहादुर शास्त्री
भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले पहले वैज्ञानिक सी० वी० रमन
भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले पहले और एकमात्र उद्योगपति जे० आर० डी० टाटा
भारत रत्न से सम्मानित किए जानी वाली पहली महिला श्रीमती इंदिरा गांधी
साहित्यिक पुरस्कार
साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय रबिंद्रनाथ टैगोर
भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता जी० संकारा कुरुप
अंग्रेजी साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ती आर० के० नारायण
अंग्रेजी साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ती रडयार्ड किपलिंग
बूकर पुरस्कर पाने वाले पहले भारतीय सलमान रुश्दी
बूकर पुरस्कर पाने वाली पहली भारतीय महिला अरुंधति रॉय
पुलित्जर पुरस्कार (रिपोर्टिंग वर्ग) पाने वाले पहले भारतीय गोबिंद बिहारी लाल

खेल पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता विश्वनाथन आनंद
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पहली महिला प्राप्तकर्ता कर्णम मल्लेश्वरी
ध्यानचंद जीवनकाल सफलता पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता अपर्णा घोष
अर्जुन पुरस्कर पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी सलीम दुर्रानी
विज्ञान के क्षेत्र के पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय वैज्ञानिक सी० वी० रमन
भौतिक विज्ञान के क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले वैज्ञानिक विलियम के० रेंट्जेन
नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला मैडम क्यूरी (1903)
शौर्य पुरस्कार
परम वीर चक्र के पहले विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा
परम वीर चक्र के पहले और एकमात्र वायु सेना अधिकारी फ्लाईंग अफसर निर्मलजीत शेखों
अशोक चक्र की पहली महिला विजेता नीरजा भनोत (1987)
विदेशी पुरस्कार
निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित पहले भारतीय मोरारजी देसाई
मेगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय विनोभा भावे
फिल्म पुरस्कार
दादासाहेब फालके पुरस्कार की पहली प्राप्तकर्ता देविका रानी
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के पहले विजेता दिलीप कुमार
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार की पहली विजेता मीना कुमारी
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली पहली हिंदी फिल्म मिर्जा गालिब (1954)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) जीतने वाली पहली फिल्म विंग्स (1927-28)
अन्य पुरस्कार
जवाहर लाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय सद्‌भावना पुरस्कार से सम्मानित पहले व्यक्ती यु थांट (1965)
इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के पहले विजेता पार्लेमेंटेरिअंस फॉर ग्लोबल एक्श्न (Parliamentarians for Global Action(1986))
उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित पहले व्यक्ती श्री चंद्रशेखर (1995)
गांधी शांती पुरस्कार (भारत सरकार का) के पहले प्राप्तकर्ता जूलियस न्येरेरे (1995)
नॉर्मन बोरलॉग (हरित क्रांति के जनक) द्वारा स्थापित विश्व खाद्य पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता एम० एस० स्वामिनाथन (भारत मे हरित क्रांति के जनक), 1987
सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार (व्यक्ती) के पहले प्राप्तकर्ता अश्घर अली इंजीनियर, 1997
सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार (संगठन) के पहले प्राप्तकर्ता कौमी एकता न्यास , 1997
सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता पंडित रवी शंकर, 2012
हूवर मेडल के पहले एशियाई प्राप्तकर्ता (अमेरिका द्वारा इंजीनियरों को मानवता की उत्कृष्ट सेवा के लिये दिए जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार)ए० पी० जे० अब्दुल कलाम, 2008