| संसद या राज्य सभा के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल | छह महीने |
| राष्ट्रपति के अध्यादेश की प्रवर्तन मे रहने की अधिकतम अवधि | छह महीने + छह सप्ताह |
| राष्ट्रपति की मृप्यु, पदत्याग, पद से हटाए जाने या अन्य कारण से हुई रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन करने की अधिकतम अवधि | छह महीने |
| राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाने की अधिकतम अवधि | छह महीने जिसे अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है |
| अवधि जिसके उप्रांत लोक सभा द्वारा पारित धन विधेयक कोई कार्रवाई न होने पर राज्य सभा द्वारा पारित माना जाएगा | 14 दिन |
| राष्ट्रपति/ उपराष्ट्रपति / राज्यपाल द्वारा पद ग्रहण की तारीख से पद पर बने रहने की अधिकतम अवधि | 5 वर्ष |
| लोक सभा / राज्य विधानमंडल की पहली अधिवेशन की नियत तारीख से विघटित होने तक की अधिकतम अवधि | 5 वर्ष |
| आपात की उद्घोषणा प्रवर्तन के दौरान जिस अधिकतम अवधि के लिए लोक सभा / राज्य विधानमंडल की अवधि बढ़ाई जा सकती है | एक बार में एक वर्ष |
| यदि लोक सभा / राज्य विधानमंडल की अवधि आपात की उद्घोषणा प्रवर्तन के दौरान बढ़ाई गई है और आपात की उद्घोषणा प्रवर्तन मे न रह जाए तो लोक सभा / राज्य विधानमंडल की अधिकतम अवधि (उद्घोषणा प्रवर्तन मे न रहने के उप्रान्त) | छह महीने |
| अधिकतम अवधि जिसके दौरान एक केंद्रीय मंत्री / राज्य मंत्री, संसद/राज्य विधानमंडल का सदस्य हुए बिना अपने पद पर बने रह सकता है | छह महीने |
| संसद के किसी भी सदन के सदस्य की अनुज्ञा के बिना अनुपस्थित हो सकने की अधिकतम अवधि जिसके उप्रान्त उसके स्थान को रिक्त घोषित किया जा सकता है | 60 दिन |
| पंचायत / नगरपालिका की प्रथम अधिवेशन की नियत तारीख से विघटित होने तक की अधिकतम अवधि | 5 वर्ष |
| संघ आयोग के सदस्य की अपने पद धारण करने की अधिकतम अवधि ( पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त न करने की दशा मे ) | 6 वर्ष |
| राज्य आयोग के सदस्य की अपने पद धारण करने की अधिकतम अवधि ( बासठ वर्ष की आयु प्राप्त न करने की दशा मे ) | 6 वर्ष |
| एक प्रत्याशी की, जो एक से अधिक सीटों से विजयी हुआ हो, एक को छोड़कर बाकी सभी सीटों से इस्तीफा देने की अधिकतम अवधि | 10 दिन |
| * छह महीने संसद के दो सत्रों का अधिकतम अंतराल तथा 6 सप्ताह अध्यादेश को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का समय है। |