भारत और विश्व की झीलें

झीलों पर याद करने वाले मुख्य तथ्य

  • दुनिया की सबसे गहरी झील रूस की बैकल झील है जो की मीठे पानी की झील है।
  • सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच स्थित सुपीरियर झील है ।
  • विश्व की सबसे बड़ी झील ईरान, रूस, कजाखस्तान, अज़रबैजान और तुर्कमेनिस्तान से घिरी हुई कैस्पियन सागर है ।
  • विश्व की सबसे नमकीनतम झील, इजराइल, जॉर्डन और वेस्ट बैंक से घिरी हुई, मृत सागर है।
  • विश्व में समुद्र तल से सबसे कम ऊचाँई पर स्थित झील मृत सागर है।
  • भारत में सबसे बड़ी झील राजस्थान में स्थित सांभर झील है ।
  • भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील, आंध्र प्रदेश में स्थित कोल्लेरू झील है ।
  • भारत में सबसे बड़ी तटीय लैगून उड़ीसा की चिल्का झील है ।
  • श्रीहरिकोटा एक द्वीप है जो आंध्र प्रदेश की पुलिकट झील पर स्थित है।
  • फिनलैंड को हजार झीलों की भूमि के नाम से जाना जाता है।


भारत की झीलें

झील का नाम स्थान
कोल्लेरू झील आंध्र प्रदेश
पुलिकट झील तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
हुसैन सागर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
अलसूर झील बेंगलुरु, कर्नाटक
सांभर झील राजस्थान
पिचोला झील राजस्थान में उदयपुर
दल झील जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर
वूलर झील जम्मू और कश्मीर में बांदीपोर
पांगोंग झील जम्मू और कश्मीर में लद्दाख
सूरजकुंड हरियाणा में फरीदाबाद
रुद्रसागर झील पश्चिम त्रिपुरा, त्रिपुरा
बेलंदूर झील बेंगलुरु
चोलमू झील सिक्किम
उदयपुर को लेक सिटी के नाम से जाना जाता है ।
लद्दाख की पैंगॉन्ग झील का एक बड़ा हिस्सा तिब्बत में है ।


© www.leadthecompetition.in    Copyright Policy